{"_id":"62a30c3e43f60450545d4cfb","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-gangster-lawrence-bishnoi-to-patiala-house-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moose Wala Murder: लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट से झटका, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moose Wala Murder: लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट से झटका, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
Fri, 10 Jun 2022 04:01 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 Jun 2022 04:01 PM IST
सार
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। उसने जेल से साजिश को कैसे अंजाम दिया, इसको लेकर स्पेशल सेल गैंसस्टर से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भारी सुरक्षा के बीच आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पंजाब आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई की पांच दिन की हिरासत आज समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने गैंगस्टरों पर नकेल कसने की तैयारी में जुट गई है। अब गैंगस्टरों से जेल में मुलाकात और फोन पर बात करने के दौरान उन पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने गैंगस्टरों के जेल बदलने के साथ साथ उन पर सीसीटीवी कैमरों का घेरा मजबूत बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में रहते अपने गैंग के शूटरों के संपर्क में था। स्पेशल सेल के गिरफ्त में आए गैंगस्टर शाहरुख ने लॉरेंस बिश्नोई से सिग्नल एप पर बात होने का खुलासा किया था। ऐसे में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप लगते ही जेल प्रशासन ने लॉरेंस की सेल में छापा मारकर तलाशी ली थी, लेकिन उसके सेल से कोई फोन नहीं मिला था। ऐसे में आशंका है विक्की मिड्डूखेड़ा की पंजाब में हत्या होने के बाद लॉरेंस ने जेल में मिलने आए अपने साथियों की मदद से हत्या की साजिश रची। ऐसे में जेल प्रशासन ऐसे गैंगस्टरों पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनकी जेल बदलनी है। इन पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा जेल प्रशासन ऐसे गैंगस्टर के मुलाकातियों पर नजर रखने की योजना पर काम रहा है। वहीं, फोन पर बात करने के दौरान भी निगरानी रखने का विचार है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि सुरक्षा कारणों से जेल में बंद कैदियों का बीच बीच में उनके एक जेल से दूसरे जेल में भेजा जाता है। उनका कहना है कि जरूरत के अनुसार जेल प्रशासन कई तरह के कदम उठाता है।
प्रदर्शन को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि मस्जिद कमेटी की ओर से प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं किया गया था। कल जब लोग विरोध करने की योजना बना रहे थे तो हमने उनसे स्पष्ट रूप से कहा था कि जामा मस्जिद (समिति) से विरोध का कोई आह्वान नहीं है। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं। मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के हैं या ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।