फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Siddharth Vihar 10 thousand and Asiane soon

सिद्धार्थ विहार में 10 हजार और आशियाने जल्द

Sat, 21 Mar 2015 07:07 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा Updated Sat, 21 Mar 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Vihar 10 thousand and Asiane soon

हॉट सिटी में एक अदद आशियाने की चाह में लगे लोगों के लिए खुशखबरी है। आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना में जल्द ही 10 हजार और मकान लोगों को मिल सकेंगे।

विज्ञापन


योजना के विकास के साथ ही ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज भी अपने प्रोजेक्ट लांच करने जा रही है। इसके लिए परिषद से बातचीत शुरू हो गई है। कुल 12 सोसायटीज को योजना में जमीन दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना में अभी तक सिर्फ 3500 फ्लैट्स ही लांच किए हैं। इनमें 1500 फ्लैट महंगे और दो हजार एलआईजी हैं। मगर कुछ सहकारी सोसायटीज भी योजना की लोकेशन को भुनाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि सोसायटीज की ओर से आवेदन मिले हैं। अभी उन्हें जमीन दिए जाने की योजना बनाई जा रही है। बोर्ड से पास होने के बाद ही सोसायटीज यहां निर्माण कर सकेंगी।

40 एकड़ जमीन सहकारी सोसायटीज की
एनएच-24 से सटी योजना को कुल 10 सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 750 एकड़ की योजना में से करीब 40 एकड़ जमीन ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज को दी जानी है। माना जा रहा है कि हर सोसायटी करीब एक हजार आशियाने यहां बनाएगी। ऐसे में करीब 10 हजार और आशियाने लोगों को मिल सकेंगे।

सिर्फ उन्हीं सोसायटीज को जमीन दी जाएगी, जो योजना लांच से 18 माह पहले बनी है। हालांकि माना जा रहा है कि सोसायटीज भी परिषद की तर्ज पर हाईराइज बिल्डिंग्स के प्रोजेक्ट लांच करेंगी।

परिषद से सस्ते हो सकते हैं घर
अधिकारियों की मानें तो सोसायटीज को आवास विकास सस्ती दरों में जमीन देगा। इसके अलावा उन्हें मूलभूत सुविधाओं को डेवलप करने का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा। कुछ डेवलपमेंट चार्ज देकर उन्हें सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। ऐसे में इन मकानों की कीमत आवास विकास की योजना से भी सस्ते होने के आसार हैं।


मिलेगी गंगाजल और 24 घंटे बिजली की सुविधा
परिषद अधिकारियों का कहना है कि प्रताप विहार प्लांट से ही सोसायटीज के मकानों को भी गंगाजल की सप्लाई होगी। इसके साथ ही परिषद द्वारा डेवलप किए जा रहे स्ट्रांग इलेक्ट्रीसिटी सिस्टम का फायदा भी मिलेगा। डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम इतना मजबूत होगा कि 24 घंटे बिजली मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed