{"_id":"648bf9401668d871b808dc95","slug":"si-of-haryana-police-who-caught-kidnapping-accused-died-in-mundka-police-station-area-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अपहरण के आरोपी को पकड़ने आए हरियाणा पुलिस के एसआई अचेत होकर गिरे, हुई मौत; लोगों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अपहरण के आरोपी को पकड़ने आए हरियाणा पुलिस के एसआई अचेत होकर गिरे, हुई मौत; लोगों पर मारपीट का आरोप
Fri, 16 Jun 2023 11:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:25 AM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी को पकड़कर कार में डालने के दौरा उपनिरीक्षक अचानक अचेत होकर गिर गए। एक स्थानीय शख्स उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंडका के हिरणकूदना गांव में शुक्रवार सुबह हरियाणा के जींद से गायब हुई महिला के आरोपी को पकड़ने आए एक उप निरीक्षक सतीश (52) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उप निरीक्षक के साथ आए पीड़ित परिवार ने स्थानीय लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी को पकड़कर कार में डालने के दौरा उपनिरीक्षक अचानक अचेत होकर गिर गए। एक स्थानीय शख्स उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। दिल्ली पुलिस उप निरीक्षक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाएगी। मामले की जांच की जा रही है। उप निरीक्षक सतीश जींद, हरियाणा के अलेवा थाना के नागुरा पुलिस चौकी में तैनात थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7.58 मुंडका थाना पुलिस को हिरणकूदना गांव में पुलिस कर्मी की पिटाई की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उप निरीक्षक के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि निर्मला देवी (38) के परिवार वालों ने 26 मई को नागुरा पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। परिवार वालों ने अपने एक रिश्तेदार दर्शन पर शक जाहिर किया था। सतीश बृहस्पतिवार को दर्शन की गिरफ्तारी के लिए निर्मला के पति और बेटे के साथ कार से हिरण कुंदना गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
रात में कार में दर्शन के आने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह दर्शन को गली से बाहर जाते देखकर उप निरीक्षक ने उसे पकड़ा और उसे कार में धक्का देकर बैठाया। इसी दौरान सतीश अचेत होकर गिर गए। जबकि निर्मला के बेटे ने स्थानीय लोगों द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आशंका है कि हृदय गति रुकने से एसआई की मौत हुई है। हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।