फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shunglu committee report handed over to lg, kejriwal says its plan to arrest sisodia

शुंगलू कमेटी ने LG को सौंपी 'आप' की कुंडली, केजरीवाल बोले मनीष की गिरफ्तारी की है साजिश

Mon, 28 Nov 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
shunglu committee report handed over to lg, kejriwal says its plan to arrest sisodia
नजीब जंग और केजरीवाल

आम आदमी पार्टी सरकार गठन से 4 दिसंबर तक फाइलों की अच्छी-बुरी कुंडली वीके शुंगलू की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने तैयार करके सीलबंद लिफाफे में उपराज्यपाल को रविवार को सौंप दी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के लिए कोई अच्छी खबर नहीं लाने वाला। इसी के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे तौर पर जस्टिस शुंगलू पर ही उंगली उठा दी है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पीएमओ और एलजी शुंगलू कमिटी की रिपोर्ट के जरिए मनीष सिसोदिया को निशाना बनाना चाहते हैं। इनकी योजना मनीष को गिरफ्तार करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शुंगलू पर ही निशाना साधते हुए कहा कि वो डीपीएस मामले में अनियमितताओं में घिरे हुए हैं। क्या पीएमओ इस रिपोर्ट के बदले शुंगलू को बताएगा? उन्होंने आगे लिखा कि डीपीएस में अनियमितताओं को लेकर शुंगलू के खिलाफ शिकायत है, जो एलजी के पास पिछले 18 महीने से लंबित हैं।

कमेटी ने क्या सिफारिश की है, यह अभी सामने नहीं आया है

shunglu committee report handed over to lg, kejriwal says its plan to arrest sisodia
केजरीवाल

हालांक‌ि कमेटी ने क्या सिफारिश की है, यह अभी सामने नहीं आया है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना किए गए फैसलों से जुड़ी तमाम फाइलों में गड़बड़ी सामने आई है। कमेटी सरकार से भेजी गई 400 से अधिक फाइलों की जांच कर रही थी।

कमेटी को ना सिर्फ गड़बड़ी ढूंढने बल्कि जहां गड़बड़ी, उल्लंघन को लेकर दिल्ली सरकार के अधिकारी, सार्वजनिक पदाधिकारियों की भूमिका पर उत्तरदायित्व तय करने, सिविल या आपराधिक मामला बनता है तो उसकी सिफारिश करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

इतना ही नहीं अधिकारी या सार्वजनिक पदाधिकारी की तरफ से लिए गए निर्णयों से सरकार को अगर आर्थिक नुकसान हुआ है तो संबंधित के खिलाफ प्रशासनिक, आपराधिक या सिविल कार्रवाई की सिफारिश भी समिति करनी थी।

मनीष सिसोदिया ने LG से कमेटी भंग करके फाइलें वापस भेजने का नोट भेजा था

shunglu committee report handed over to lg, kejriwal says its plan to arrest sisodia
Arvind Kejriwal

सूत्र बताते हैं कि कमेटी का कार्यकाल 2 दिसंबर तक है। 30 अगस्त को गठित और 14 अक्तूबर को 6 सप्ताह के विस्तार के दौरान दिल्ली सरकार से मंगाए गए एक्सपर्ट अधिकारियों ने नियमों के हिसाब से फाइलों की पड़ताल की है। उसमें तमाम खामियां पाए जाने का जिक्र उपराज्यपाल 14 अक्तूबर को कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैबिनेट ने 14 अक्तूबर को उपराज्यपाल की तरफ से गठित शुंगलू कमेटी को असंवैधानिक करार देकर तत्काल भंग करने की सिफारिश भेज चुकी है। इसके बाद 17 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल से कमेटी भंग करके दिल्ली सरकार की फाइलें वापस भेजने का नोट भेजा था।

इस पर उपराज्यपाल ने कहा था कि अगर सब कुछ नियमों के हिसाब से किया गया तो सच्चाई सामने आने से सरकार क्यों डर रही है? जो सच्चाई जांच में सामने आएगी, उसे सार्वजनिक करेंगे। समिति फाइलों में सिर्फ भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed