फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shriram Pistons Company Furore over again, Hwy jam.

श्रीराम पिस्टन कंपनी पर फिर हंगामा, हाईवे जाम

Wed, 17 Sep 2014 01:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 17 Sep 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shriram Pistons Company Furore over again, Hwy jam.

जहरीले पानी के खिलाफ लोहियानगर के लोगों का गुस्सा मंगलवार को श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री के खिलाफ फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने एनएच 58 पर जाम लगाने और फैक्ट्री पर ताला डालने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस दौरान लोगों की पुलिस से भी झड़प हुई और फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान फैक्ट्री कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। तीन घंटे के हंगामे के बाद लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


लोहियानगर और आसपास की कालोनियों के सैकड़ों लोग मंगलवार सुबह बैठक के बाद हाथों में क्रोमियम मिले जहरीले पानी की बोतलें लिए एनएच 58 पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने समझाकर सड़क से हटा दिया। इस दौरान काफी देर तक यातायात रुका रहा। इसके बाद भीड़ श्रीराम पिस्टन के गेट पर जा पहुंची और ताला लगाने का प्रयास किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों को रोका तो लोग नारेबाजी करते हुए कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी भी बाहर आ गए।

जब जीएम केके शर्मा धरने पर बैठे लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी कर्मचारियों और भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को अलग किया।

भीड़ ने भूजल में जहर मिलाने को तत्काल बंद करने की चेतावनी दी। ऐसा न करने पर फैक्ट्री में आग लगाने की धमकी दी। करीब तीन घंटे बाद धरने पर बैठे लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।


संघर्ष समिति के लोगों एड. राकेश जैन, एड. गुंजन शर्मा-उपाध्यक्ष भाजयुमो वेस्ट यूपी, डा. अरविंद वत्स अकेला-मीडिया प्रभारी भाजयुमो वेस्ट यूपी, एससी गुप्ता, एसकेशर्मा, एसके मित्तल, जगपाल सिंह, अंकुर मित्तल, एससी सक्सेना और विजय सिंघल आदि ने रात में बैठक कर आगे कर रणनीति तैयार करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed