फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shrimad Bhagwat Katha will be organized in Shiva temple

Delhi NCR News: शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा के वेस्ट गोरख पार्क स्थित शिव मंदिर में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कथा व्यास के रूप में पंडित दिनेशाचार्य महाराज प्रवचन देंगे। आयोजन शिव मंदिर महिला मंडल, भक्तजन एवं आचार्य शिष्य गण के सहयोग से किया जा रहा है। कथा में संत जी महाराज और पंडित ओमप्रखाश शास्त्री भी मौजूद रहेंगे। कथा की शुरूआत प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक होगी। 30 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण 6 नवंबर को किया जाएगा। कथा में शिवरूप दास और अवधेशानंद गिरि के आशीर्वचन भी प्रसारित किए जाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है। आयोजन समिति के पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि यह कथा समाज में आध्यात्मिक जागृति और धार्मिक एकता का संदेश देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed