{"_id":"6385815d7d57fa6fed5bd464","slug":"shraddha-murder-case-both-the-accused-who-attacked-aftab-were-sent-to-tihar-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case:जानिए आफताब पर हमला करने वाले आरोपी आखिर हैं कौन और क्यों किया ऐसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case:जानिए आफताब पर हमला करने वाले आरोपी आखिर हैं कौन और क्यों किया ऐसा?
Tue, 29 Nov 2022 12:07 PM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Nov 2022 12:07 PM IST
सार
श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब पर हमला करने वाले दो आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार निगम गुर्जर व कुलदीप यादव का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। निगम गुर्जर पेशे से ट्रक ड्राइवर है जबकि कुलदीप यादव पुरानी गाड़ियों का सेल परचेज का काम करता है।
विज्ञापन
आफताब पर हमला करने पहुंचे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की प्रशांत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपी निगम गुर्जर और कुलदीप यादव को रात में ही कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए रोहिणी कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया । उसके बाद उन्हें रात को ही तिहाड़ जेल भेज दिया गया । पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश के लिए गुरुग्राम और दिल्ली में दबिश दे रही है। मंगलवार सुबह तक तीनों आरोपियों का सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार निगम गुर्जर व कुलदीप यादव का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। निगम गुर्जर पेशे से ट्रक ड्राइवर है जबकि कुलदीप यादव पुरानी गाड़ियों का सेल परचेज का काम करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का कहना है कि वह मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए आफताब पर हमला करने आए थे। उनका उद्देश्य सिर्फ मीडिया की सुर्खियां पाना था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रात में ही एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब पर हमला करने वाले उसकी हत्या की इरादे से वहां पहुंचे थे। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को फोरेंसिक लैब से तिहाड़ जेल ले जाने के दौरान हमलावरों ने उसके वैन पर हमला कर दिया था। हमलावरों के पास तलवार और हथौड़े थे। हमलावरों में से एक ने वैन का पिछला दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
वह आफताब को वैन से निकालकर उसकी हत्या करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने दो हमलावरों को मौके पर पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आफताब को सुरक्षित तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। फिलहाल प्रशांत विहार पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि 10 से 12 की संख्या में हमलावर सुबह 11 बजे एफएसएल कार्यालय के बाहर आ गए थे। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस की ओर से कोई गोलीबारी नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन जेल से आफताब को लेकर आई थी।
वैन पर हमला होने के बाद आफताब को बचाने के लिए के लिए पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षार्थ पिस्टल निकाली थी और हमलावरों को डराने की कोशिश की थी। आफताब को कोई चोट नहीं लगी है। वह सुरक्षित है और उसे सुरक्षित जेल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए हमलावरों के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचने, हमला करने, दंगा फैलाने, हमला में घातक हथियार का इस्तेमाल करने और गैर कानूनी जमावड़ा करने की धारा में मामला दर्ज किया है।
वैन पर हमला होने के बाद आफताब को बचाने के लिए के लिए पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षार्थ पिस्टल निकाली थी और हमलावरों को डराने की कोशिश की थी। आफताब को कोई चोट नहीं लगी है। वह सुरक्षित है और उसे सुरक्षित जेल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए हमलावरों के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचने, हमला करने, दंगा फैलाने, हमला में घातक हथियार का इस्तेमाल करने और गैर कानूनी जमावड़ा करने की धारा में मामला दर्ज किया है।