फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot and killed a man in public.

सरेबाजार गोली मारकर कर दी युवक की हत्या

Sat, 06 Dec 2014 07:52 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
Shot and killed a man in public.

गुड़गांव के सदर बाजार में शनिवार सुबह तीन हमलावरों ने कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलवारों ने उसे के सिर पर तीन गोलियां मारी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावरों की पहचान हो गई है। जिसमें एक गाड़ौली गैंग से संबंध बताया जा रहा है। हमलवारों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें पीछे लगी हुई है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह नौ बजे भीड़भाड़ वाला इलाका कहे जाने वाले सदर बाजार खुल ही रहा था कि उसी वक्त बाजार में गोली चलने की आवाज सुनकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सफेद रंग की गाड़ी के अंदर मृत युवक को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक हवा में हथियार लहराते हुए भाग रहे है। पुलिस की प्राथमिक जांच में वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस को मिले गोलियों के खोल के आधार पर वारदात में पिस्तौल का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश के चलते कर दी हत्या

Shot and killed a man in public.

बताया जा रहा है कि गाड़ौली गैंग के गुर्गे कहे जाने वाले गौरव चौहान (25) आचार्य पुरी निवासी के साथ पिछले साल भी जनरेटर कनेक्शन देने को लेकर सचिन का विवाद हुआ था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सचिन उर्फ नरेंद्र 2004 में एक हत्या और जान से मारने की धमकी के मामले में नामजद हुआ था।

जिसके बाद से इसने अपना नेटवर्क फैला लिया था। इस हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपी की पुलिस की तीन टीमें तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है। शनिवार को ही मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

पुलिस ने मृतक के भाई रमन चौहान के बयान पर सचिन उर्फ नरेंद्र के खिलाफ सिटी थाना पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी क्राइम राजेश के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद तीन युवकों के भागते दिखाई दे रहे है। तीनों की पहचान हो चुकी है हालांकि अभी नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। तीनों बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम यूनिट की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed