Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shortcomings observed in dust control and the operation of mist systems within railway premises

Delhi NCR News: रेलवे परिसर में धूल नियंत्रण और मिस्ट सिस्टम के संचालन में मिलीं खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
-एमसीडी के नोडल अधिकारी ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज और अक्षरधाम के आसपास किया निरीक्षण, संबंधित एजेंसियों को सुधार के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली।
राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एमसीडी ने पूर्वी जिले में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की जमीनी हकीकत जांची। बृहस्पतिवार को वायु प्रदूषण नियंत्रण के नोडल अधिकारी वीके बिधूड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्थित वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे परिसर में धूल नियंत्रण, मिस्ट सिस्टम के संचालन और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में कमियां मिलीं। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर इन्हें दूर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में एमसीडी के पूर्वी जोन के उपायुक्त के अलावा दिल्ली यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), रेलवे और अन्य संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। टीम ने अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से का भी जायजा लिया। यहां एमसीडी की संयुक्त प्रवर्तन टीम की कार्रवाई और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़कों पर जमा धूल के प्रबंधन, पानी के छिड़काव, मिस्ट सिस्टम की कार्यशीलता और रखरखाव के साथ सार्वजनिक परिसरों की सफाई व्यवस्था की जांच की। रेलवे परिसर में धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिलने और कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में खामियां सामने आईं। रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्तों की स्थिति भी देखी गई। इसके अलावा डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और उसके आसपास के रखरखाव का जायजा लिया गया। वीके बिधूड़ी ने सभी एजेंसियों को आपसी तालमेल से काम करने और निरीक्षण में मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि केवल कागजों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के बजाय मौके पर धूल नियंत्रण और सफाई के उपाय प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed