फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Short circuit fire in a garment company, has blown all around

शॉर्ट सर्किट से गारमेंट कंपनी में लगी आग, सब जलकर हुआ खाक

Tue, 07 Jun 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 07 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in a garment company, has blown all around
कंपनी में आग - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-37 स्थित गारमेंट कंपनी ओरियंट क्रॉफ्ट में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कंपनी के प्रथम तल पर रखा सारा माल राख हो गया। सूचना पर पहुंचे नौ दमकल वाहनों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कंपनी में सोमवार को ए शिफ्ट में काम शुरू ही हुआ था कि प्रथम तल पर धुएं का गुबार उठने लगा। वहां काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले दीवार के पास रखे कपड़े के बंडलों से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन


कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सीनियर फायर ऑफिसर बीरबल शर्मा ने बताया कि उन्हें आठ 8:56 बजे आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि तीन वाहनों से बुझा पाना संभव नहीं था। ऐसे में आसपास के फायर स्टेशनों से छह और गाड़ियां मंगा ली गईं।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ पाई। बीरबल शर्मा ने बताया कि आग तो प्रथम फ्लोर के एक हिस्से में लगी थी, लेकिन गहरा धुआं पूरे फ्लोर में भरा हुआ था। ऐसे में धुएं व आग की तपिश से पूरे फ्लोर पर रखा माल बर्बाद हो गया।


निर्यात के लिए तैयार हो रहा था माल
कंपनी प्रबंधन के मुताबिक प्रथम फ्लोर पर रखा पूरा माल निर्यात के लिए तैयार हो रहा था। बुधवार को इसकी खेप विदेश के लिए भेजनी थी। इसके लिए बायर्स सोमवार सुबह ही कंपनी में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed