{"_id":"5787b0804f1c1b124b13e63f","slug":"shoppers-who-use-polythene-will-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों का होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों का होगा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों को अब पॉलिथिन बैग का इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि नगर निगम अब इसके उपयोग पर चालान शुरू करने की योजना बनाई है। निगम ने इस बाबत व्यापारिक संगठनों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। इसके लिए निगम ने 18 जुलाई तक का समय दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी अनिल मेहता ने बताया कि 18 जुलाई के बाद सरकार के आदेशानुसार पॉलिथिन बैग के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सभी दुकानदारों की चेकिंग की जाएगी औरं पॉलिथिन कैरी बैग पाए जाने पर उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 100 ग्राम तक पॉलिथिन कैरी बैग पर 500 रूपये, 101 से 500 ग्राम तक 1500 रुपये, 501 से 1000 ग्राम तक 3 हजार रुपये, 1001 से 5000 ग्राम तक 10 हजार रुपये, 5001 से 10 हजार ग्राम तक 20 हजार रुपये और इससे ज्यादा 10 किलो तक पाए जाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा। यदि कोई शहरवासी पॉलिथिन कैरी बैग का इस्तेमाल करते पकड़ा जाएगा तो उसपर 250 रूपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन