{"_id":"5814a20b4f1c1b1f66bc17ce","slug":"shopkeepers-were-selling-crackers-without-lisence-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के घनी आबादी में बेच रहे थे पटाखे, पुलिस ने किए पटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के घनी आबादी में बेच रहे थे पटाखे, पुलिस ने किए पटाखे जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से घनी आबादी में पटाखे बेचने पर चार दुकानदारों के पटाखे जब्त किए। चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होने पर कई अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। शनिवार को नगर के मुख्य बाजार, जीटीरोड, रेलवे रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान के तहत घनी आबादी वाले इलाके बड़ा बाजार में दुकानदार पटाखे बेच रहे थे। पुलिस ने बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करते हुए बिट्टन, भोपाल, गौरव और मुकेश को पकड़ लिया। चारों दुकानदारों के सभी पटाखे जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
वहीं अन्य दुकानदारों को बिना लाइसेंस पटाखे न बेचने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार का कहना है कि नगर व क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन