Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeeper misdeed a nine year old girl in Prem Nagar Delhi

दिल्ली में शर्मनाक वारदात: नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के दुकानदार ने किया दुष्कर्म, मासूम उसे बुलाती थी ताऊ

Mon, 20 May 2024 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 May 2024 10:46 PM IST
सार

बच्ची आरोपी की दुकान पर गई थी। जहां आरोपी ने उसे मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाई और फिर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार का आरोप है कि आरोपी की ओर से समझौता का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Shopkeeper misdeed a nine year old girl in Prem Nagar Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम नगर इलाके में एक नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक दुकानदार पर है। जिसे बच्ची ताऊ कहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने उनसे माफी मांग ली। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज कर लिया है। परिवार का आरोप है कि आरोपी की ओर से समझौता का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची ने उसे 16 मई को पड़ोस में रहने वाले ताऊ पर गलत काम करने की जानकारी दी। उसने बताया कि 12 मई को वह बैटरी लेने के लिए उनकी दुकान पर गई थी। जहां आरोपी ने उसे मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाई और फिर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे किसी को कुछ नहीं बताने की बात कहकर जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन बच्ची के परिजन आरोपी के पास गए। आरोपी ने माफी मांग ली। लेकिन जब महिला के जेठ को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने बच्ची का काउंसलिंग करवाने के बाद उसका मेडिकल करवाया। जिसमें शारीरिक शोषण की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी घर बंद कर फरार है। वहीं आरोपी की तरफ से कई लोग पीड़ित परिवार पर समझौता का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed