फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shootout at Qutub Minar

बेइज्जती के चलते हुआ शूटआउट एट कुतुब मीनार

Mon, 16 Mar 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shootout at Qutub Minar

दिल्ली के महरौली इलाके में कुतुब मीनार के पास दिन-दहाड़े गोलियां बरसाकर युवक की हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में चार प्रॉपर्टी डीलर समेत आठ आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पहचान मुख्य आरोपी नीरज उर्फ घिटरू (31), अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ डेसिलवा (30), करनजीत उर्फ कन्नू (22), रविंदर पंवार उर्फ रब्बू (24) कमल उर्फ हड्डा (30), जगमोहन सागर उर्फ भइया (30) धुरुप उर्फ गौरव (28) और कार्तिक (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नीरज ने रुपयों की लेन-देन के दौरान हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए ढाबे पर बैठे युवकों पर हमला कर दिया था। जिसमें की एक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो लग्जरी कार व एक पिस्टल के अलावा आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी रोहित की तलाश है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने बताया कि नौ मार्च दोपहर के समय कुतुब मीनार के पास ढाबे पर अशोक, नरेंद्र उर्फ किट्टू, संदीप और सोनू नामक युवक बैठे हुए थे। इस बीच दो बाइक व दो कारों में सवार आठ दस लड़कों ने उन पर गोलियां चला दी। हमले में सोनू व संदीप को गोली लगी। इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। मामला दर्ज कर एसटीएफ, एएटीएस, महरौली व नेबसराय समेत कई थानों की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ढाबे पर बैठे नरेंद्र की नीरज नामक युवक से दो लाख रुपयों की लेन-देन थी। घटना वाले दिन सुबह के समय नरेंद्र ने कई लोगों के सामने नीरज की बेइज्जती कर दी थी। इस बात से नाराज होकर नीरज चला गया। दोपहर 1.30 बजे वह अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसने नरेंद्र व उसके दोस्तों पर गोलियां बरसां दी। वारदात के बाद सभी दिल्ली छोड़कर फरार हो गए।


पुलिस की 20 टीमों ने पकड़े सभी आरोपी
नई दिल्ली। दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 टीमों के करीब 200 पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद सभी आरोपियों को पकड़ा लिया गया। टेक्नीकल सर्विलांस व लोकल इनपुट के आधार पर पुलिस को जहां भी जानकारी मिली टीम को रवाना कर दिया गया। जांच के दौरान 50 लोगों से मिली जानकारी के बाद अलीगढ़ में एक लोकल नेता के घर रेड की गई जहां, बदमाश कुछ समय के लिए रुके थे। दूसरी टीमों को इलाहाबाद, कानपुर और वाराणसी भेजा गया। डेसिलवा को मदनगीर से दबोचा गया, जबकि धुरुप गुप्ता, रविंदर, जगमोहन और कमल को रविवार को दबोचा गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रोहित की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed