फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shooter are searching in honey trap issue

हनी ट्रैप मामले में शूटर और उसकी प्रेमिका की तलाश में दिल्ली में छापेमारी

Tue, 02 May 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 02 May 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
shooter are searching in honey trap issue

हनी ट्रैप मामले में पुलिस शूटर व उसकी प्रेमिका की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दिल्ली के कई ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में सभी संदिग्ध स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के अलीपुर निवासी राहुल उर्फ रिंकू और झज्जर के दुलीना निवासी विक्रांत की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों गांव छुड़ानी निवासी अंशुल और रोहतक के गांव इस्माइला निवासी दीपक उर्फ धौला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अंशुल को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड के बाद सोमवार को जेल भेज दिया था, जबकि दीपक उर्फ धौला को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दीपक से पुलिस उसके अन्य साथियों के पता ठिकाने के बारे में पूछताछ कर रही है। उसके द्वारा बताए गए ठिकानों पर पुलिस द्वारा दिल्ली में कई जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि 14 मार्च को अलीपुर निवासी राहुल उर्फ रिंकू की हत्या करने के बाद ये लोग शिमला पहुंच गए थे। इस मामले में शामिल झज्जर के रेवाड़ी खेड़ा निवासी विकास दलाल की प्रेमिका हिमाचल की रहने वाली है।

वह यहां पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ में रह रही थी। वहीं से वह विकास के कहने पर राहुल को फे सबुक व व्हाट्सएप कालिंग के जरिये अपने जाल में फंसा रही थी। फे सबुक और व्हाट्सएप कालिंग का सहारा उसने अपनी लोकेशन छु़पाए रखने के लिए किया था।

राहुल को उसने इसी माध्यम से बेवकूफ बनाते हुए 14 मार्च को अपना बर्थडे मनाने के बहाने गुरुग्राम बुलाया था। राहुल की हत्या करने के बाद आरोपी छु़पने के लिए शिमला निकल गए थे, लेकिन वहां पुलिस चेकिंग के दौरान अंशुल को पकड़ लिया गया था, जबकि विकास बच निकलने में कामयाब हो गया था।


अब पुलिस विकास दलाल व उसकी प्रेमिका टिकमा की तलाश में जुटी है। टिकमा हिमाचल की रहने वाली है, जिस कारण उसने आरोपियों के लिए शिमला में छुपने का ठिकाना खोज रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed