{"_id":"6a19b586dbfcd4c9600e224c","slug":"shoes-exposed-theft-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138596-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जूते ने खोल दी चोरी की पोल, पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जूते ने खोल दी चोरी की पोल, पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
कार से उतरकर दूसरी कार से चुराया आईफोन, सीसीटीवी में जूते से हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार से आईफोन-16 चोरी करने वाले शातिर बदमाश दीपक उर्फ सुरेश (36) को पहाड़गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से हुई। खास बात यह रही कि वारदात के दौरान पहने गए जूतों ने आरोपी तक पुलिस को पहुंचा दिया। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक,, 15 मई को पीड़ित अपनी कार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के बाहर पार्क करने की जगह तलाश रहा था। इसी दौरान रिक्शा की वजह से रास्ता बाधित होने पर वह कुछ सेकंड के लिए कार से नीचे उतरा। मौके का फायदा उठाकर एक शख्स कार का दरवाजा खोलकर अंदर रखा आईफोन-16 लेकर फरार हो गया। मामले में 28 मई को ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद पहाड़गंज थाना और संगतराशन चौकी की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।