फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shock of the High Court to ddca

DDCA को झटका, टी-20 विश्वकप मैचों असमंजस

Tue, 09 Feb 2016 06:57 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
shock of the High Court to ddca

अदालत ने कहा कि जब स्टेडियम का निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हुआ है, तो आप कैसे टिकटों की बिक्री कर सकते हैं। जब तक आप सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं ले लेते, तब तक हम दक्षिण एमसीडी को प्रोविजनल प्रमाणपत्र देने का निर्देश नहीं दे सकते।

विज्ञापन


स्टेडियम में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा जरूरी है। स्टेडियम में फायर टेंडर के आने की जगह तो होनी ही चाहिए। बिल्डिंग प्लान व अन्य सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं आप को पूरी करनी ही होंगी। तय नियमों का पालन किए बिना आप कैसे मैच करवाने की इजाजत मांग सकते हैं। बीसीसीआई सुरक्षा मापदंडों को दरकिनार कर कैसे मैच की इजाजत दे सकता है।

विज्ञापन


यह विश्व कप मैच है और यदि कोई भी हादसा हो गया, तो पूरे विश्व में भारत की बदनामी होगी। अदालत ने दक्षिण एमसीडी को स्टेडियम का निरीक्षण कर मंगलवार को अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसीए के तर्क

shock of the High Court to ddca

डीडीसीए के अधिवक्ता ने तर्क रखा कि फिरोजशाह कोटला मैदान में कुल 10 मैच होने हैं, जिनमें 6 महिला व 4 पुरुषों के हैं। दिल्ली देश की राजधानी है और कोटला के अलावा कोई अन्य स्टेडियम नहीं है। दिल्ली में मैच नहीं होने से क्रिकेट प्रेमियों को निराशा होगी और क्रिकेट टीम में भी कई खिलाड़ी दिल्ली के हैं।

इसके अलावा भूमि विकास विभाग ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया है। स्टेडियम में 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष आगामी 20 दिनों में पूरा कर लेंगे। ऐसे में एमसीडी को मैच करवाने के लिए प्रोविजनल प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया जाए। मैच करवाने के लिए अवकाशप्राप्त न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल को नियुक्ति किया जा सकता है।

एमसीडी के अधिवक्ता गौरव कंठ ने डीडीसीए के तर्क को गलत बताते हुए कहा कि स्टेडियम में अभी मात्र 40 प्रतिशत काम हुआ है। इसके अलावा हमने डीडीसीए को काफी निर्माण पर आपत्ति जताते हुए उसे हटाने को कहा था, लेकिन उसे नहीं हटाया गया। सुरक्षा मापदंडों को दरकिनार नहीं कर सकते।

टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैचों पर भी असमंजस

shock of the High Court to ddca

फिरोजशाह कोटला मैदान में टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैचों पर भी असमंजस के बादल छा गए हैं। हाईकोर्ट ने दिल्ली जिला एवं क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को झटका देते हुए स्पष्ट कर दिया कि क्रिकेट प्रेमियों का जीवन दांव पर लगाकर स्टेडियम में काम पूरा हुए बिना मैच करवाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। अदालत ने कहा कि कोई भी हादसा होने पर पूरे विश्व में भारत का नाम खराब होगा।

न्यायमूर्ति एस मुरलीधर व न्यायमूर्ति विभू बाखरू की खंडपीठ ने डीडीसीए के उस तर्क को खारिज कर दिया कि वे अगले बीस दिनों में स्टेडियम के अधूरे काम को पूरा करवा देंगे। अदालत ने कहा कि मात्र आश्वासन पर आपको मैच करवाने के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान करने का आदेश नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने डीडीसीए के उस तर्क को भी खारिज कर दिया कि मैच के टिकटों की बिक्री के लिए सोमवार निर्णय का अंतिम दिन है। विश्व कप होने के कारण पूरे विश्व में टिकटों की बिक्री की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed