फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shoaib iqbal joined congress in delhi.

कांग्रेस का बड़ा दांव, परिवार सहित शोएब ने बदली पार्टी

Thu, 20 Nov 2014 07:29 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
Shoaib iqbal joined congress in delhi.

दिल्ली में अपने खिसकते जनाधार को बचाने में लगी कांग्रेस ने एक बड़ा दांव चला है। मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पार्टी ने दिल्ली के एक अल्पसंख्यक नेता को परिवार सहित पार्टी में जगह दी है।

विज्ञापन


गुरूवार को जनता दल यू के पूर्व नेता शोएब इकबाल अपने बेटे और भतीजे के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि शोएब दिल्ली के मटिया महल से विधायक रहे हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि शोएब इकबाल जनता दल यूनाइटेड छोड़ किसी और पार्टी में जा सकते हैं। हालांकि इस बीच खबर यह भी थी कि हैदराबादी नेता असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम भी शोएब इकबाल के संपर्क में हैं क्योंकि पार्टी दिल्ली में अपना जनाधार बनाना चाहती है और दिल्ली विधान सभा में भाग ले सकती है। ऐसे में पार्टी को किसी सफल और लोकप्रिय मुसलमान नेता की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को सबको चौंकाया

Shoaib iqbal joined congress in delhi.

बता दें कि 2013 का विधान सभा चुनाव शोएब इकबाल ने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर लड़ा था और मटिया महल क्षेत्र से विधायक बने थे। दिल्ली में शोएब इकबाल महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक नेता माने जाते हैं क्योंकि वह लंबे समय से ‌सक्रिय राजरीति में हैं और 1993 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

दिल्ली में पिछले एक महीने में पांच क्षेत्रों में सांप्रदायिक दंगे और तनाव की स्थिती पैदा हुई थी जिसके बाद यह माना जा रहा था यह सब दिल्ली में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए की जा रही सोची समझी साजिश का हिस्सा है। कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि फिलहाल दिल्‍ली में कांग्रेस की स्थिती कमजोर है ऐसे में भाजपा से नाराज मुस्लिम वोट आम आदमी पार्टी की ओर खिसक सकते हैं।

ऐसे में सभी पार्टियां कांग्रेस के इस खिसकते हुए जनाधार को अपने पक्ष में करने की रणनीति बनाने में लगी हुई हैं। कहा यह भी जा रहा है कि भाजपा ने दिल्ली के उन छह क्षेत्रों के लिए अलग से रणनीति बनानी शुरु कर दी है जहां मुस्लिम मतदाता बहुमत में हैं।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी अल्पसंख्यकों को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश की है। ऐसे में दिल्ली में ओवैसी की एमआईएम की आने की खबर के बीच कांग्रेस ने एक बड़ा दांव मार कर सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed