{"_id":"f1c7730569c98a79085c7ced7a58a575","slug":"sho-line-spotted-for-lying-to-his-senior","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर से झूठ बोलने पर लाइन हाजिर हुए SHO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर से झूठ बोलने पर लाइन हाजिर हुए SHO
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Jul 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सीनियर पुलिस अधिकारियों से झूठ बोलने पर सनलाइट कॉलोनी थाने के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश लेखवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अवैध निर्माण को लेकर थानाध्यक्ष ने अपने सीनियर को गलत जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे विजिलेंस के अफसरों ने थानाध्यक्ष के झूठ से पर्दा उठा दिया। इस घटना से दक्षिण-पूर्व जिले के थानाध्यक्ष अब दहशत में हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सनलाइट कॉलोनी की सिद्घार्थ बस्ती में हो रहे एक अवैध निर्माण की शिकायत दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा को पहुंची थी।
विज्ञापन
दीपक मिश्रा ने दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरन से इस बारे में पूछा। उन्होंने सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश लेखवाल से पूछा। थानाध्यक्ष ने पुलिस उपायुक्त को अवैध निर्माण नहीं होने की जानकारी दी। उन्होंने विशेष पुलिस आयुक्त को यही जानकारी भेज दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध निर्माण रुकवा दिया था और लिखित में एमसीडी को शिकायत कर दी थी। कुछ समय बाद किसी ने फिर विशेष पुलिस आयुक्त से संबंधित अवैध निर्माण की शिकायत कर दी।
इस बार उन्होंने किसी से पूछताछ करने की बजाय विजिलेंस यूनिट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त और इंस्पेक्टर को मौके पर भेज दिया। विजिलेंस अफसरों को मौके पर अवैध निर्माण होने के साथ-साथ अवैध रूप से बोरिंग होते भी मिली।
उन्होंने मौके पर फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर विशेष पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा को जानकारी दे दी। इसके बाद विशेष पुलिस आयुक्त ने शनिवार शाम को सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया।
हालांकि थाना सूत्रों का कहना है कि थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने सीनियर अधिकारियों को वही जानकारी दी, जो उनके अधीनस्थ स्टाफ ने उन्हें दी थी।
पुलिस द्वारा अवैध निर्माण बंद कराने के बावजूद मकान मालिक ने फिर से खुद ही निर्माण शुरू कर दिया था। दक्षिण-पूर्व जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी ने थानाध्यक्ष के लाइन हाजिर होने की पुष्टि की है।