फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shivpal gives one lakh rupees to the injured gym trainer by police bullet

शिवपाल ने पुलिस की गोली से घायल जिम ट्रेनर को दिए एक लाख, सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

Thu, 11 Oct 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 11 Oct 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
Shivpal gives one lakh rupees to the injured gym trainer by police bullet
शिवपाल यादव

ट्रेनी दरोगा की गोली से घायल जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव से बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल यादव ने मुलाकात की। बुधवार दोपहर को शिवपाल दल-बल के साथ पर्थला खंजरपुर पहुंचे। वहां जितेंद्र व उनके परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ से एक लाख रुपये की सहायता राशि परिजनों को दी। 

विज्ञापन


शिवपाल करीब एक घंटे तक जितेंद्र यादव के घर पर रुके। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की खिंचाई करते हुए कानून व्यवस्था खराब होने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन को पीड़ितों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। शासन के लिए हर जाति व धर्म के लोग एक समान होते हैं। जितेंद्र यादव को पुलिस ने जानबूझकर गोली मारी, लेकिन शासन-प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने शासन से जितेंद्र को मुआवजा व घरवालों को नौकरी देने की मांग की। जब उनसे राजनीतिक सवाल किए गए तो वे टाल गए। हालांकि, मुलायम सिंह यादव के संबंध में उन्होंने कहा कि नेताजी का आशीर्वाद था, है और रहेगा। उनके आशीर्वाद के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। इस दौरान रिंकू यादव, भीम यादव, राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह था मामला
3 फरवरी को पर्थला खंजरपुर निवासी जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को ट्रेनी सब इंस्पेक्टर विजय दर्शन ने चेकिंग के दौरान हुए विवाद में गोली मार दी थी। आरोपी दरोगा सहित पुलिसकर्मी संजय टमटा, पंकज व नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दरोगा जेल में है। जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र का कहना है कि पुलिस की गोली से घायल भाई की हालत अभी भी खराब है। वह कोई काम करने के लायक नहीं हैं। बेड पर ही पड़े रहते हैं। पुलिस वालों ने उनकी भाई की जिंदगी खराब कर दी। पीड़ित परिवार सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed