{"_id":"bdf623b3ebab65cf5b33d2331a5e8938","slug":"shivani-will-participat-in-the-commonwealth-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेगी गाजियाबाद की शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेगी गाजियाबाद की शिवानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले की एक खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए स्कॉटलैंड जाएगी। शास्त्रीनगर निवासी शिवानी का जूडो में कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन हुआ है।
विज्ञापन
वर्तमान में वह भोपाल स्थित साई के जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैंप में प्रैक्टिस कर रही है। जूडो एसोसिएशन ने शिवानी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
संसाधनों के अभाव में भी जिले के कई होनहार खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। ऐसा ही एक नाम शिवानी है।
यूपी जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मुनव्वर अंजार, एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह व जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने शिवानी के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि वह जुलाई में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में जरूर मेडल जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
रविवार को शंभु दयाल ग्लोबल स्कूल में शिवानी को सम्मानित किया गया। कोच परवेज अली के मुताबिक वह पहले भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में हुए जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उसने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन