फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, उस मंदिर का हाल जिसके 'संरक्षक' हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री

Thu, 28 Jul 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 28 Jul 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
shitla mata mandir road is destructed from 6 months
- फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव के शीतला माता मंदिर शीतला माता मंदिर  में आने वाले करोड़ों रुपये के चढ़ावे के बाद भी भक्त टूटी हुई सड़क, धूल, जलभराव और जाम की परेशानी झेलने को मजबूर हैं। मंदिर प्रशासन के चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं, लेकिन यहां के अधिकारी उनका भी आदेश अनसुना कर देते हैं।

shitla mata mandir road is destructed from 6 months
शीतला माता मंद‌िर रोड - फोटो : अमर उजाला

साल भर पहले मुख्यमंत्री की ओर से भक्तों के लिए मेला परिसर में टिन शेड लगाने के आदेश दिए थे लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हुआ। मंदिर प्रशासन के पास 50 करोड़ से अधिक रुपये बताए गए हैं लेकिन जब गेट के सामने ही सड़क तक ठीक नहीं है तो वह किस काम का।  अमर उजाला ने बुधवार को मंदिर के सामने की स्थिति की पड़ताल की। पेश है संवाददाता की मयंक तिवारी की लाइव रिपोर्ट।

shitla mata mandir road is destructed from 6 months
शीतला माता मंद‌िर रोड - फोटो : अमर उजाला

समय: 12:30 बजे
स्थान: शीतला माता मंदिर के साथ
-प्रसाद की दुकान पर लोग वाहनों को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। रेलवे रोड की ओर से आने वाली सड़क के टी प्वाइंट पर वाहनों का जाम लगा हुआ। कारण सड़क टूटी हुई। सब कुछ बदहाल है। कहीं पर कोई कुछ पूछने वाला नहीं है।
समय: 12:45
स्थान: शीतला मंदिर के ठीक सामने
-सड़क के बीच की रेलिंग टूटी हुई है। सड़क पार करते ही टूटी हुई सड़क। हल्की सी बारिश के बाद यहां पर नजारा बदल जाता है। सड़क पानी से लबालब हो जाती है। छह माह से लोग टूटी सड़क की धूल फांक रहे थे अब वह बारिश के नाम कुछ माह तक पानी में चलने को मजबूर होंगे। आने वाले भक्त यहां पर लगने वाले जाम को झेलने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shitla mata mandir road is destructed from 6 months
शीतला माता मंद‌िर रोड - फोटो : अमर उजाला
: मंदिर के खजाने में है पैसा लेकिन सड़क तक नहीं बन रही
: ग्रिल तक ठीक नहीं करवा पा रहे हैं शीतला माता बोर्ड के लोग
: छह माह से सड़क बन रही है। बीच का 500 मीटर का भाग बग तक नहीं बना है। 
: बोर्ड के नौ सदस्य हैं। उनकी ओर से बैठक में तैयार किए प्रस्ताव पर अमल नहीं हो रहा है। 
: मंदिर प्रशासन के पास 50 करोड़ से अधिक रुपया है। 
: हर साल 12 करोड़ से अधिक चढ़ावा व 11 करोड़ की दुकानों व मुंडन के ठेके से आता है। 
: केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने पिछले दिनों के मंदिर के अंदर निर्माण की धीमी गति पर असंतोष जताया था।

मुख्यमंत्री के आदेश पर अब तक नहीं हुई है अमल
-बोर्ड के चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं। सालभर पहले वह भक्तों के लिए मेला परिसर में टिन शेड लगवाने का आदेश देकर गए थे लेकिन अधिकारियों की लापरवाही देखिए कि अब तक टिन शेड नहीं बना।
विज्ञापन
shitla mata mandir road is destructed from 6 months
शीतला माता मंद‌िर रोड - फोटो : अमर उजाला
लोगों के सुझाव
: चारों ओर मुख्य द्वार का निर्माण किया जाय।
: भक्तों के लिए टीन शेड लगाया जाय।
: दर्शन करने के बाद निकलने वालों के लिए मुख्यद्वार के पास एक और एफओबी का निर्माण हो।
: मंदिर के चारों तरफ की सड़क को मजबूत व सुंदर बनाया जा।
: मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण कराया जाय। बेहतर लाइट का प्रबंध होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed