{"_id":"1abb106376073a42b458885b9ef0cce4","slug":"sherwood-college-student-death-from-pneumonia-in-kathmand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरवुड कॉलेज में काठमांडू के छात्र की निमोनिया से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरवुड कॉलेज में काठमांडू के छात्र की निमोनिया से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Nov 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के छात्र शान प्रजापति (15) की मौत सेप्टीसीमिया से हुई थी। शनिवार शाम को दो डॉक्टरों के पैनल ने छात्र का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद डॉक्टरों ने सेप्टीसीमिया को मौत का कारण बताया।
विज्ञापन
छात्र की मां नीना श्रेष्ठ ने बताया था कि 13 नवंबर को कॉलेज प्रबंधन ने शान के निमोनिया से पीड़ित होने की जानकारी दी थी।
इस बारे में शहर के निजी अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि निमोनिया होने के बाद भी सेप्टीसीमिया हो सकता है।
सेप्टीसीमिया में खून के द्वारा पूरे शरीर में संक्रमण फैल जाता है। यह अवस्था काफी घातक होती है। इससे मरीज की 12 से 36 घंटों के अंदर मौत हो सकती है। उचित समय पर सही इलाज मिलने पर मरीज को बचाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
शनिवार शाम शान का शव मिलने के बाद उसकी मां, बहन और अन्य रिश्तेदार काठमांडू रवाना हो गए। सीओ प्रथम ने बताया कि पुलिस ने जल्द से जल्द कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
सोमवार को डीजी ऑफिस में रिपोर्ट भेज दी जाएगी। दूसरे राज्य का मामला होने के कारण अनुमान है कि सोमवार या मंगलवार तक एफआईआर ट्रांसफर हो जाएगी।