फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sheila dixit still be cm in delhi government websites

सरकारी वेबसाइट में अभी भी शीला दीक्षित ही मुख्यमंत्री

Thu, 23 Jan 2014 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jan 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
sheila dixit still be cm in delhi government websites

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अभी भी वेबसाइट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। सेवा विभाग की मीनिस्टर इंचार्ज तो ऊर्जा विभाग की वेबसाइट में मुख्यमंत्री की जगह शीला दीक्षित का नाम दर्ज है।

विज्ञापन


सूचना तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करने वाली आम आदमी पार्टी अभी तक दिल्ली सरकार की वेबसाइट को अपडेट नहीं करवा सकी है।

चुनाव आयोग की तरफ से आए निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने आदेश जारी करके सभी विभागों की वेबसाइट से मंत्रियों के नाम और फोटो हटवाए थे। अगर ऐसा न किया गया होता तो जिस तरह से कई महीने पूर्व के अपडेट वेबसाइट्स पर हैं, पुराने मंत्री का चेहरा अभी तक यूं ही दिखाई देता।delhi govt website error
विज्ञापन


नई बात यह भी है कि दिल्ली सरकार के बाकी किसी विभाग की वेबसाइट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य मंत्री का नाम और फोटो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय में फरियादी करते रहे केजरीवाल का इंतजार
अरविंद केजरीवाल का धरना मंगलवार को खत्म हुआ तो फरियादियों को उम्मीद बंधी कि बुधवार को सचिवालय में उनकी फरियाद सुनने मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण केजरीवाल सचिवालय नहीं पहुंचे।

मंत्री मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती और कुछ अन्य मंत्री ही सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब 28 दिसंबर को शपथ लेकर दिल्ली सचिवालय पहुंचे, तब से लगातार फरियादियों और मिलने वालों की भीड़ सचिवालय में जुट रही थी।


कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंच रहे थे। लेकिन बुधवार को भीड़ ऐसी नहीं दिखी। पास बनवाने वाले काउंटर पर भी गिनती के लोग दिखाई दिए। मंत्री बैठकों में व्यवस्त रहे। इस बीच गहमागहमी में मंत्री मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed