{"_id":"5c8a4791bdec22142f01a197","slug":"sheila-dikshit-says-manmohan-singh-was-not-as-tough-as-pm-modi-in-dealing-with-terrorism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन से ज्यादा मोदी को कठोर बताने के बाद शीला की सफाई, कहा- टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहन से ज्यादा मोदी को कठोर बताने के बाद शीला की सफाई, कहा- टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया
Thu, 14 Mar 2019 05:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Sheila Dixit
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कड़े रुख’ की कथित तौर पर तारीफ करने के अपने एक बयान को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद गुरुवार को कहा कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन
शीला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने देखा कि मीडिया का एक हिस्सा एक साक्षात्कार में की गई मेरी टिप्पणी को तोड़मरोड़ रहा है। मैंने कहा था, 'हो सकता है कि कुछ लोगों को ऐसा लगता हो कि मोदी जी आतंकवाद पर कड़ा रुख रखते हैं लेकिन मेरा मानना है कि यह कुछ और नहीं बल्कि चुनावी हथकंडा है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमेशा एक चिंता का विषय है और इंदिरा जी कड़े रुख वाली नेता रहीं।’
उनके कथित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘शीला जी का ये बयान वाकई चौंकाने वाला है। भाजपा और कांग्रेस में कुछ तो खिचड़ी पक रही है।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आप से गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं की राय ले रही कांग्रेस, शीला बोलीं- मुझसे बिना पूछे सर्वे कैसे?