राहुल गांधी को मनाने के लिए घर के बाहर समर्थकों का हुजूम, टाइटलर और शीला दीक्षित भी पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की करारी के हार के बाद उसके कारणों पर मंथन के लिए बुलाई गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में जबसे राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की बात कही है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि वह अभी तक इस्तीफे पर अड़े हैं।
बीते तीन दिनों से कई नेता राहुल गांधी से बात कर चुके हैं और उनका कहना है कि उन्हें अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए। इसी के मद्देनजर शीला दीक्षित भी आज समर्थकों के साथ राहुल गांधी के घर उनसे मिलने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि अन्य नेता भी अपने समर्थकों के साथ राहुल के घर के बाहर जुटे हैं और पद पर बने रहने की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी शामिल हैं।
Delhi: Jagdish Tytler and other Congress leaders and supporters present outside the residence of Congress President Rahul Gandhi. pic.twitter.com/DzX3ITpi2X
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 29, 2019
शीला दीक्षित और टाइटलर के अलावा जीतू कोचर, रमाकांत गोस्वामी, जय किशन, हारुण यूसुफ समेत कई नेता तुगलक लेन स्थित राहुल के निवास स्थान पहुंचे। शीला दीक्षित ने वहां पहुंचकर राहुल को समझाने की कोशिश की। शीला ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने की बात कही है। गांधी-नेहरू परिवार की करीबी कही जाने वाली शीला दीक्षित मंगलवार से ही राहुल गांधी से इस्तीफा को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि यह बहुत ही नाजुक दौर है और पार्टी को राहुल के नेतृत्व की जरूरत है। आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों के चुनाव हैं ऐसे में पार्टी उनके मार्गदर्शन में ही काम करती रहनी चाहिए।
इससे पहले खबर आई थी कि राहुल गहलोत और पायलट से मिलेंगे मगर वह इन दोनों नेताओं सहित किसी भी बड़े नेता से नहीं मिले। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की।
Delhi Congress chief Sheila Dikshit after meeting Rahul Gandhi at his residence: I have given him the message that he should not resign. We want him to continue on his post, otherwise it will cause us pain. We have conveyed that to him. pic.twitter.com/a6bkHsL3P5
— ANI (@ANI) May 29, 2019
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.