'शीला दीक्षित ने दिल्ली को बनाया दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विश्व के 91 देशों के 1600 शहरों की आबोहवा में मौजूद प्रदूषकों के आधार पर विश्लेषण कर यह खुलासा किया था कि दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है।
ऐसे में दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 की मौजूदगी सबसे ज्यादा है जिसे सबसे खतरनाक माना था डीब्ल्यूएचओ का कहना है कि इससे सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
एक तरह से कहें तो दिल्ली की हवा धीरे-धीरे जहरीली होती जा रही है। और वह दिन दूर नहीं जब लोग इस प्रदूषण का शिकार होकर जान गंवा बैठेंगे। अब सवाल ये कि आखिर ये सब हुआ कैसे? तो बीजेपी ने इसका जवाब दिया है।
बीजेपी ने बोला हमला
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर बताने पर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचने और वायु प्रदूषण से जनता को बचाने के लिए यूपीए सरकार ने एक भी नीति नहीं बनाई।
वहीं शीला दीक्षित सरकार ने सार्वजनिक वाहनों को सीएनजी में बदलने में समय रहते कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में वायु प्रदूषण के कारण हुई बीमारियों से दिल्ली में अनेकों लोग मृत्यु के शिकार हो गए।