{"_id":"573ebb264f1c1b0f25ac76cf","slug":"shehla-rashid-shora-new-video-against-sexual-harassment-of-jnu-professors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जेएनयू में प्रोफेसर करते हैं छात्राओं का यौन उत्पीड़न, शिकायत करने वाले को ही मिलती है सजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जेएनयू में प्रोफेसर करते हैं छात्राओं का यौन उत्पीड़न, शिकायत करने वाले को ही मिलती है सजा'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 20 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद का यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने जेएनयू के अध्यापकों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में भाजपा के राजस्थान से विधायक ज्ञानदेव ने जेएनयू में रोजाना हजारों कंडोम मिलने की बात कही थी जिस पर काफी हंगामा हुआ था।
भाजपा विधायक का कहना था कि विश्वविद्यालय परिसर के कूड़े के ढेर से रोजाना तीन हजार से ज्यादा इस्तेमाल किए हुए कंडोम, गर्भपात कराने वाले इंजेक्श, बियर की बोतलें और नशे का सामान मिलता है। हालांकि उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
अब शेहला के इस वीडियो में ऐसी ही बात सामने आई है जिसमें चौंकाने वाला तथ्य ये है कि उसने जेएनयू के अध्यापकों पर यौन शोषण की बता कही है।
विज्ञापन
शिकायत करने वाले को ही मिलती है सजा
इस वीडियो में शेहला छात्रों को संबोधित करते हुए कह रही है कि जेएनयू अत्याचार का अड्डा बन चुका है जहां प्रोफेसरों द्वारा लड़कियों के यौन शोषण की शिकायत करने पर उनके ही खिलाफ कार्यवाई की जाती है।
शेहला दिल्ली में 16 दिसंबर की घटना का जिक्र करते हुए कहती हैं कि ऐसे क्राइम के बारे में कहा जाता है कि ये वो लोग हैं जो कम पढ़े लिखे हैं और गांवों से आए हैं।
जबकि ये प्रोफेसर ऐसे वातावरण में रहते हैं जहां लड़कियों का आधुनिक कपड़ों में घूमना आम बात है। इन प्रोफेसरों के बारे में ये भी नहीं कहा जा सकता है कि गांव से सीधे आए हैं या कम पढ़े लिखे हैं लेकिन जब भी कोई लड़की इनके खिलाफ शिकायत करती है तो मजबूत लॉबी उस लड़की को ही दोषी करार दे देती है और उसे ही सजा दे दी जाती है। ये वीडियो 9 मार्च 2014 है।