फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sheet of haze seen in Delhi NCR air pollution may increase in coming days

Delhi: दिल्ली-एनसीआर में दिखी धुंध की चादर, आने वाले दिनों में प्रदूषण से फूल सकता है दम

Thu, 20 Oct 2022 01:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Oct 2022 01:35 PM IST
सार

यु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में पराली जलने से वायु गुणवत्ता को बिगाड़ने में अधिक हिस्सेदारी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
sheet of haze seen in Delhi NCR air pollution may increase in coming days
गाजियाबाद में छायी धुंध - फोटो : ANI

विस्तार

दिवाली से पहले ही गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में दिखी धुंध की चादर ने चिंताएं बढ़ा दीं हैं। मौसम बदलने के साथ अब उत्तर भारत में जल रही पराली का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में पराली जलने से वायु गुणवत्ता को बिगाड़ने में अधिक हिस्सेदारी दर्ज की जा सकती है। वहीं गाजियाबाद में भी धुंध की चादर नजर आई। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बीते 24 घंटे में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 407 और औसतन 245 रहा। इसी तरह नालेज पार्क-पांच ग्रेटर नोएडा में पीए 2.5 का स्तर अधिकतम स्तर 344 और औसतन स्तर 187 रहा। एनसीआर, आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान, जीआरएपी के चरण -2 को लागू करने का निर्णय लिया है। इसी तरह दिल्ली में डीपीसीसी के अनुसार, बीते 24 घंटे में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 350 और औसतन स्तर 240 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed