फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   she makes sexual relations with landlord

तो सिर्फ इसलिए मकान मलिक से बनाए शारीरिक संबंध

Sun, 10 May 2015 06:59 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
she makes sexual relations with landlord

पति से मधुर संबंध न होने के कारण महिला का मकान मालिक डोरजी से प्यार हो गया। दोनों के बीच शरीरिक संबंध भी बन गए। एक दिन उनके बीच झगड़ा हो गया तो महिल ने उस पर रेप का फर्जी आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान उसकी असलियत खुल गई। अदालत ने मामले को झूठा मानते हुए आरोपी को रेप के आरोप से बरी कर दिया।

तीस हजारी अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने अपने फैसले में कहाकि पीड़ित महिला इस मामले में मुख्य गवाह है। महिला ने माना कि उसके अपने पति से सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं थे और अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

और हो गया प्यार...

she makes sexual relations with landlord

अदालत ने कहा कि जिरह के दौरान महिला ने माना इसी कारण उसका आरोपी से प्यार हो गया व दोनों के बीच घटना के दिन यानि एक नवंबर 2014 से पूर्व ही शरीरिक संबंध बन गए थे।


अदालत ने कहा कि महिला ने माना कि 1 नवंबर 2014 को आरोपी ने उसे रात को फोन कर खाने पर बुलाया व दोनों मजनू का टिल्ला सि्रात एक होटल में गए व शराब पी।

रात को किसी बात पर झगड़ा होने पर उसने पुलिस को बुला कर रेप का मामला दर्ज करवा दिया।

चोट के निशान पति से झगड़े के थे ना कि...

she makes sexual relations with landlord

अदालत ने कहा कि महिला अपने बयानों से मुकर गई लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट के साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा चलाया जा सकता था, लेकिन महिला ने कहा कि उसके शरीर पर जो चोट के निशान है वह आरोपी द्वारा मारपीट से नहीं बल्कि कुछ दिन पहले उसके पति से हुए झगड़े के कारण आए थे।


इसके अलावा महिला ने कहा कि पुलिस ने उससे सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा कर शिकायत लिखी व उसे पए़ने के लिए भी नहीं दी। अदालत ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी को सजा प्रदान करने के कोई साक्ष्य नहीं है ऐसे में वे उसे रेप के इस आरोप से बरी करते है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार महिला ने आरोप लगाया था कि हिमाचल प्रदेश निवासी आरोपी डोरजी ने उसे शराब पिला कर उसकी सहमति के बिना जबरन रेप किया व मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed