क्या शाजिया का न्योता स्वीकारेंगे केजरीवाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शाजिया इल्मी बुधवार से स्वच्छता अभियान में जुटने वाली हैं। अभियान की शुरूआत वह कनॉट प्लेस से करेंगी।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से स्वच्छ भारत अभियान की एंबेसडर बनाई गईं शाजिया ने कहा कि कचरा बीनने वाले लोगों और महिलाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस मुहिम में उतरना चाहती हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शाजिया ने स्वच्छता अभियान में अपने साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी जुड़ने का न्यौता दिया है।
पढ़िए शाजिया ने कैसे केजरीवाल को दिया न्योता
ट्विटर पर शाजिया इल्मी ने लिखा है, "पालिका बाजार के गेट नंबर एक पर पहुंचकर कचरा बीनने वालों और सफाई कर्मचारियों की मदद करें। सांसद मीनक्षी लेखी और विधायक अरविंद केजरीवाल का विशेष स्वागत।"
शाजिया ने एक एनजीओ के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। एनजीओ से जुडे लोग करीब 15 से 20 फीसदी कचरा बीनते हैं।
Pl come to palika bazar metro gate1 to support rag pickers and sweepers. Meenakshi Lekhi MP and Arvind Kejriwal MLA are most welcome.
— shazia ilmi (@shaziailmi) October 14, 2014
उन्होंने कहा कि अगर इन लोगों को इस अभियान से नहीं जोड़ा जाएगा तो स्वच्छता मिशन पूरा नहीं हो सकता। शहर की स्वच्छता में इन सभी का बड़ा योगदान है।
कौन होंगे शाजिया के 9 रत्न?
इसके अलावा शाजिया इल्मी ने दीवाली से पहले एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई है। 'दीवाली संकल्प' योजना के तहत वह नौ लोगों के नाम घोषित करेंगी जो स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
इन नौ लोगों में कचरा बीनने वाली महिलाएं, एक अस्पताल के सीईओ, व्यवसायी, सफाई कर्मचारी आदि शामिल होंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद शाजिया ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भी वह कई बार केजरीवाल पर हमला बोल चुकी हैं।