{"_id":"5b7edefa42c7924671663bdb","slug":"shatrughan-sinha-will-attending-aap-program-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, कर सकते हैं बड़ा धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, कर सकते हैं बड़ा धमाका
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। इससे सियासी गलियारे में सिन्हा की आम आदमी पार्टी (आप) से नजदीकी की चर्चा आम है। जानकारों का मानना है कि आप के साथ गलबहियां कर रहे सिन्हा लोक सभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी धमाका कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी इस तरह की किसी संभावना को सिरे से नकार रही है।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार को उत्तर पूर्वी जिले के नंद नगरी से स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम लांच हो रहा है। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। पार्टी का कहना है कि यह दिल्ली सरकार का प्रोग्राम है और सिन्हा सरकार की नीतियों के समर्थक रहे हैं। इसका कई मौकों पर उन्होंने खुलकर इजहार भी किया है।
विज्ञापन
ऐसे में उनके कार्यक्रम में मौजूद रहने से किसी तरह का सियासी संदेश निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, लेकिन जानकार बताते हैं कि कार्यक्रम ऐसे वक्त हो रहा है जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में लोक सभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि वह दिल्ली में पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं को अपने साथ मजबूती से जोड़े।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या अधिक है और फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद हैं। हालांकि, आप के लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। फिर भी आप की रणनीति है कि दूसरे बड़े नामों को भी भुनाया जाए। इस कड़ी में शत्रुघ्न सिंहा का कद मददगार हो सकता है। इसी मकसद से उन्हें दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में बुलाया गया है।