{"_id":"4c242f87c9c8f21b97269ca7659732af","slug":"shatabdi-accident-minor-girl-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट से नाबालिग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट से नाबालिग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Apr 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। वह मंगलवार को कासगंज (यूपी) से पिता के साथ अपनी बहन के यहां आई थी।
विज्ञापन
हादसे के समय वह रेलवे ट्रैक के पास क्या कर रही थी, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मोहन मोहल्ला, कासगंज निवासी मंजू (13) की बड़ी बहन मीरा अपने परिवार के साथ मंडावली की रेलवे कॉलोनी में रहती है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मंजू मंगलवार को पिता मुन्नालाल के साथ दिल्ली आई थी। बुधवार शाम मंजू कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि वह रेलवे ट्रैक के पास खड़ी थी। इस बीच कानपुर की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रैक पर आती दिखाई दी। लोगों ने शोर मचाकर मंजू से हटने के लिए भी कहा, लेकिन शायद उसे आवाज सुनाई नहीं दी और ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस किशोरी के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन