रिजल्ट आते ही थरूर के ट्वीट पर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले मोदी की बड़ाई कर विवाद में आए शशि थरूर ने एक ट्वीट कर नए शिगुफा छेड़ दिया है। जैसा कि सभी जानते हैं कि शशि थरूर कांग्रेस के बड़े नेता हैं और पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वह केरल के तिरूवनंतपुरम से सांसद हैं।
महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस की आलोचना होनी शुरू हो गई है। पार्टी के भीतर ही राहुल को हटा प्रियंका गांधी को लाने तक की मांग होने लगी है।
ऐसे में जब पार्टी के लिए अपनी साख बचाना ही मुश्किल हो रहा है उसके एक कद्दावर नेता ने ऐसा ट्वीट किया जो पार्टी को और भी मुसीबत में डालने वाला है।
महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को 50 से भी कम सीटें मिली हैं। चुनाव नतीजों के बाद रविवार शाम को शशि थरूर ने एक ट्वीट कर नया बखेड़ा कर दिया। थरूर ने ट्वीट में कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वी राव चह्वाण ने यह साबित कर दिया है कि ईमानदारी, सिद्घांत और अंग्रेजी भाषा में शिक्षा पाए लोग भी चुनाव जीत सकते हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए शशि थरूर का पूरा ट्वीट...
यह है शशि थरूर का ट्वीट
Shashi Tharoor @ShashiTharoor
Congratulations Prithviraj Chavan for proving that men of principle, integrity& English-language education can also win elections!
यह बेहद चौंकाने वाला है महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी की पराजय से खुद को बचाने की बजाय पार्टी के ही बड़े नेता इस बात को साबित करने में लगे हुए हैं कि कोई नेता अपनी अंग्रेजी भाषा की ज्ञान की वजह से चुनाव जीत सकता है।