{"_id":"a73fe6ab6b0c6ce7adbd65677d67738e","slug":"shameful-mother-daughter-naked-humiliated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: मां-बेटी को नग्न कर किया अपमानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: मां-बेटी को नग्न कर किया अपमानित
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 Dec 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों द्वारा मां-बेटी को नग्न अवस्था में अपमानित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दनकौर के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि शनिवार देर शाम वह घर पर नहीं था। आरोप है कि उस दौरान पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला समेत चार लोग उसके घर में जबरन घुस आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी बेटी और पत्नी से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को नग्न अवस्था में कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बंटी, शीला, अर्जुन और चंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है और जांच की जा रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।