फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shame on delhi police, case was registered on 3 policemen

फिर शर्मसार हुई दिल्ली पुलिस, 3 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ केस

Mon, 11 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
shame on delhi police, case was registered on 3 policemen
Delhi Police

पुलिस के तीन जवानों ने दिल्ली पुलिस को फिर शर्मसार किया है। साउथ कैंपस थाने में एक एसआई व दो हवलदारों के खिलाफ उगाही का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक हवलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दो पुलिसकर्मी फरार हैं।

विज्ञापन


आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र समेत दो युवकों को ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांग रहे थे। गिरफ्तार हवलदार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले ही द्वारका इलाके में दिल्ली पुलिस के तीन सिपाहियों को उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि दक्षिण-पूर्व जिले के एएटीएस में तैनात हवलदार राजसिंह और पश्चिमी जिले की विजिलेंस ब्रांच में तैनात एसआई मुकेश व हवलदार हरजिंदर के खिलाफ उगाही का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है

shame on delhi police, case was registered on 3 policemen
delhi police - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में पीटीसी में लोअर स्कूल कोर्स कर रहे हवलदार राजसिंह को गिरफ्तार किया गया है। राजसिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सत्य निकेतन में रहने वाले आशीष शर्मा (22) की विकास (21) और विपिन से दोस्ती थी। विपिन ड्रग्स बेचने का काम करता था। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल कॉलेज से बीकॉम कर रहे अपने दोस्त विकास को ड्रग्स की लत लगा दी थी।

विकास के कर्नल पिता ने उसका मैक्स में इलाज कराया। आशीष शनिवार को जनकपुरी में विकास से मिलने गया था। वह विकास के आने का इंतजार कर रहा था, तभी तीन पुलिसकर्मियों ने उसका गाड़ी समेत अपहरण कर लिया।

पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह उसे थाने ले जा रहे हैं

shame on delhi police, case was registered on 3 policemen

पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह उसे थाने ले जा रहे हैं और उसे जनकपुरी में घुमाते रहे। कुछ देर बाद वे एक जगह रुक गए। वहां दो अन्य गाड़ियों से विकास व विपिन को भी मौके पर लाया गया।

पुलिसकर्मियों ने आशीष व विकास को धमकी दी कि अगर उन्हें 10 लाख रुपये नहीं दिए, तो वे दोनों को ड्रग्स के केस में फंसा देंगे। इस पर विकास व आशीष ने जानकारों से पैसे मांगाकर 28 हजार रुपये पुलिसकर्मियों को दे दिए।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शाम तक पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये का जुगाड़ करने की बात कहकर उन्हें जाने दिया।

हवलदार राजसिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

shame on delhi police, case was registered on 3 policemen

आरोपियों ने आशीष शर्मा व विकास को उस समय यह कहकर छोड़ दिया था कि वे शाम तक पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये का जुगाड़ कर लें। वे रुपये लेने सत्य निकेतन आ जाएंगे। हवलदार राजसिंह व विपिन शाम करीब चार बजे आशीष व विकास से पैसे लेने गुरुद्वारे के पास सत्य निकेतन पहुंच गए। आशीष व विकास रुपये की व्यवस्था नहीं कर पाए।

जब विकास आरोपियों के पास जा रहा था, उसी समय उसके दो जानकार सुधीर शर्मा और अमर मिल गए। विकास ने इन दोनों को सारी बात बताई। इन्होंने हवलदार राजसिंह व विपिन को पकड़ने की योजना बनाई।

इस दौरान युवकों का आरोपियों से झगड़ा भी हुआ। विपिन तो भागने में कामयाब हो गया, जबकि हवलदार राजसिंह को पकड़कर साउथ कैंपस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस विपिन की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस दोनों फरार पुलिसकर्मियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed