{"_id":"22d784cb66ad34fc6e464677c1105809","slug":"shakeel-ahmad-called-anisa-after-5-days-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकील अहमद दिलाएंगे अनीसा को नौकरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकील अहमद दिलाएंगे अनीसा को नौकरी!
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीसा सैय्यद के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर मामला गर्माता जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को अल्पसंख्यक समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शकील अहमद से कांग्रेस मुख्यालय, दिल्ली में मुलाकात की।
ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के उपाध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि शकील अहमद ने सीएम से बातचीत करके उन्हे अनीसा के सम्मान के मुताबिक नौकरी दिलाने के लिए पांच दिन का समय दिया है। कहा है कि अनीसा जैसी खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने अहमद से कहा कि अनीसा के साथ कांग्रेस सरकार द्वारा अन्याय किया जा रहा है। उन्हे पदक जीतने के चार साल बाद भी नौकरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पांच दिन बाद भी नौकरी न मिले तो बताना।
विज्ञापन
जमालुद्दीन ने कहा कि उनकी संस्था 18 तारीख को बल्लभगढ़ में अनीसा सैय्यद का सम्मान करेगी। प्रतिनिधिमंडल में हाजी खलील, मोहम्मद सलीम, सुनील अधाना, महमूद खान, अब्बास खान, राजू खान एवं वाजिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन