फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahrukh Khan Medical College and Hospital

फर्जी है शाहरुख खान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

Mon, 23 Feb 2015 11:37 AM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Medical College and Hospital

गुड़गांव से सटे फिरोजपुर झिरका के गांव रावली में चल रहे शाहरुख खान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का फर्जीवाड़ा सामने आते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी बिलाल हमीदी को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने जामिया स्थित फ्रेंडस कॉलोनी में दबिश दी।

विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक फिलहाल फरार है, जबकि पुलिस ने उसके खिलाफ  पर्याप्त सुबूत जुटा लिए हैं। पुलिस की दबिश के बाद मौके से फरार मिले मुख्य आरोपी बिलाल हमीदी को पुलिस ने शीघ्र ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों रोहतक के एक सामाजिक कार्यकर्ता की सीएम विंडो पर शिकायत के बाद जिला उपायुक्त ने उक्त कॉलेज की छानबीन शुरू की थी। पाया गया कि रावली के एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज के दो कमरों में चल रहा शाहरुख खान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पूरी तरह फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में कई राज्यों के करीब 35 बच्चों पढ़ रहे हैं

Shahrukh Khan Medical College and Hospital

फर्जीवाडे़ के सामने आते ही कॉलेज का मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फर्जीवाडे़ का खुलासा होते ही इसमें दाखिला लिए हुए देश के कई राज्यों के करीब 35 बच्चों का भविष्य अंधकारमय में हो गया है। बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए कॉलेज प्रंबधक ने इन छात्रों से मोटी रकम वसूली की थी।

बहरहाल, उपायुक्त की कार्रवाई के बाद सामने आए कॉलेज के फर्जीवाडे़ के बाद पुलिस ने कॉलेज के मालिक बिलाल हमीदी के दिल्ली स्थित ठिकाने पर देर रात दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से पहले ही फरार बताया जाता है।

एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने कॉलेज के मालिक बिलाल हमीदी के खिलाफ  पुख्ता सबूत इकट्ठा कर जिले के पुलिस अधीक्षक को सौंप दिए हैं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कॉलेज के मालिक को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed