फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shaheen bagh protest continues protesters from punjab including BKU memebers join them all updates

आज भी जारी है शाहीन बाग में प्रदर्शन, पंजाब से भी पहुंचे प्रदर्शनकारी

Wed, 15 Jan 2020 12:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jan 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
shaheen bagh protest continues protesters from punjab including BKU memebers join them all updates
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को मिला पंजाब के प्रदर्शनकारियों का साथ - फोटो : ANI

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी दिल्ली पुलिस शाहीन बाग की गलियों से प्रदर्शनकारियों को नहीं हटा सकी और उनका प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। सिर्फ यही नहीं इन्हें पंजाब के प्रदर्शनकारियों का भी साथ मिला गया है। बुधवार को पंजाब के प्रदर्शनकारी शाहीन बाग पहुंचे हैं। इनमें भारतीय किसान यूनियन के सदस्य भी शामिल हैं। इस तरह से महिलाओं के इस प्रदर्शन को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन




गौरतलब है कि मंगलवार को हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी शाहीन बाग की गलियों में जाकर दिनभर महिलाओं को सड़क खाली करने के लिए मनाने में जुटे रहे। इसकी सूचना जल्द ही मंच तक पहुंची तो महिलाओं ने एलान कर दिया कि वे किसी भी हालत में यहां से नहीं उठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन हटाने का प्रयास किया गया तो मोर्चा लेंगी। महिलाओं ने सीधे बात न करके दूसरे लोगों से बातचीत करने पर भी ऐतराज किया। साथ ही मंच से प्रस्ताव दिया गया कि अंदर की 40 फुटा सड़क से यातायात निकाला जा सकता है। आंदोलनकारियों के वॉलंटियर पूरे दिन वहां रहकर जाम लगने से रोकेंगे।

प्रदर्शन स्थल से एलान किया गया कि अंदर की 40 फुटा रोड को बिल्कुल खाली कर दिया जाएगा। इससे ठेले, खोमचे और पार्किंग आदि भी हटाई जाएगी, ताकि स्कूल की गाड़ियों और एंबुलेंस आदि को आने-जाने में असुविधा न हो।

इस काम को अंजाम देने के लिए वॉलंटियर्स लगाए जाएंगे। वे इस पार से उस पार तक यातायात को सुगमतापूर्वक पहुंचाएंगे। साथ ही महिलाओं ने जबरन उठाने पर हालात खराब होने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार को आम लोगों की चिंता है तो उनसे बात करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed