आज भी जारी है शाहीन बाग में प्रदर्शन, पंजाब से भी पहुंचे प्रदर्शनकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी दिल्ली पुलिस शाहीन बाग की गलियों से प्रदर्शनकारियों को नहीं हटा सकी और उनका प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। सिर्फ यही नहीं इन्हें पंजाब के प्रदर्शनकारियों का भी साथ मिला गया है। बुधवार को पंजाब के प्रदर्शनकारी शाहीन बाग पहुंचे हैं। इनमें भारतीय किसान यूनियन के सदस्य भी शामिल हैं। इस तरह से महिलाओं के इस प्रदर्शन को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है।
Delhi: Protesters from Punjab, including members of Bharatiya Kisan Union (Ekta Ugrahan), join the protest at Shaheen Bagh where people are demonstrating against #CitizenshipAmendmentAct and National Register of Citizens (NRC). pic.twitter.com/PZ7bc7ZoYC
— ANI (@ANI) January 15, 2020
गौरतलब है कि मंगलवार को हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी शाहीन बाग की गलियों में जाकर दिनभर महिलाओं को सड़क खाली करने के लिए मनाने में जुटे रहे। इसकी सूचना जल्द ही मंच तक पहुंची तो महिलाओं ने एलान कर दिया कि वे किसी भी हालत में यहां से नहीं उठेंगी।
जबरन हटाने का प्रयास किया गया तो मोर्चा लेंगी। महिलाओं ने सीधे बात न करके दूसरे लोगों से बातचीत करने पर भी ऐतराज किया। साथ ही मंच से प्रस्ताव दिया गया कि अंदर की 40 फुटा सड़क से यातायात निकाला जा सकता है। आंदोलनकारियों के वॉलंटियर पूरे दिन वहां रहकर जाम लगने से रोकेंगे।
प्रदर्शन स्थल से एलान किया गया कि अंदर की 40 फुटा रोड को बिल्कुल खाली कर दिया जाएगा। इससे ठेले, खोमचे और पार्किंग आदि भी हटाई जाएगी, ताकि स्कूल की गाड़ियों और एंबुलेंस आदि को आने-जाने में असुविधा न हो।
इस काम को अंजाम देने के लिए वॉलंटियर्स लगाए जाएंगे। वे इस पार से उस पार तक यातायात को सुगमतापूर्वक पहुंचाएंगे। साथ ही महिलाओं ने जबरन उठाने पर हालात खराब होने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार को आम लोगों की चिंता है तो उनसे बात करे।