शाहबाद डेयरी हत्याकांड: विशेष लोक अभियोजक नियुक्त, अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय
मामला 28 मई, 2023 का है। आरोप है कि साहिल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने अदालत को बताया है कि कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कई बार चाकू मारकर और चेहरे पर पत्थर से वार करके हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस की और से अतुल श्रीवास्तव को विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) नियुक्त किया गया है। आरोपों पर बहस के लिए रोहिणी कोर्ट की फास्ट ट्रैक विशेष न्यायाधीश ऋचा गुसाईं सोलंकी ने 10 अगस्त की तारीख तय की है।
मामला 28 मई, 2023 का है। आरोप है कि साहिल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने अदालत को बताया है कि कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। इसके बाद कोर्ट ने मामले को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया। एक जुलाई को अदालत ने आरोपी साहिल के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था।
यह घटना लोगों की मौजूदगी में हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिल्ली पुलिस ने 27 जून को चार्जशीट दाखिल की थी। 640 पन्नों की चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज, आवाज के नमूने और जैविक साक्ष्य सहित एफएसएल रिपोर्ट भी शामिल है। आरोपी को 29 मई को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।