{"_id":"5e585d848ebc3ef397646170","slug":"shah-rukh-who-shot-the-gun-during-delhi-violenvce-is-still-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हिंसाः गोली चलाने वाला शाहरुख अभी भी फरार, परिवार भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हिंसाः गोली चलाने वाला शाहरुख अभी भी फरार, परिवार भी लापता
Fri, 28 Feb 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफराबाद में हुए उपद्रव के दौरान सरेआम पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने और आठ राउंड गोलियां चलाने वाला आरोपी शाहरुख अभी भी फरार है। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अभी भी फरार है। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ फरार है।
पुलिस के मुताबिक, शाहरुख परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके के अरविंद नगर गली नंबर-5 में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। बृहस्पतिवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहरुख अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सूचना मिलने के बाद मीडिया उसके घर का पता खोजते हुए अरविंद नगर स्थित उसके घर पहुंच गई।
वहां पड़ोसियों ने बताया कि कई सालों से शाहरुख का परिवार यहां रहता है। किसी को यह नहीं पता था कि शाहरुख के खिलाफ कोई केस दर्ज है या नहीं। पुलिस अब शाहरुख का पता लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है।