फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shackled Buffalo Bean out of mall

जब नहीं मिला आशियाना तो मॉल के बाहर भैंस बांधकर बजाई बीन

Sun, 15 May 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 May 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
Shackled Buffalo Bean out of mall
भैंस के सामने बजाई बीन - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा अंसल प्लाजा मॉल के अंसल ऑफिस के बाहर अंसल एपीआई मेगपोलिस बायर्स एसोसिएशन ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना रोष प्रकट किया। बोड़ाकी में इस दौरान बड़ी संख्या में बायर्स ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और अपने फ्लैट दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


एसोसिएशन का आरोप है कि अंसल एपीआई ने बोड़ाकी में 2504 एकड़ में हाईटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट वर्ष 2007 में लांच किया था। वीडियो दिखाकर बिल्डर ने बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल, पार्क, शॉपिंग मॉल और गोल्फ कोर्स आदि के सपने दिखाए।
विज्ञापन


इस दौरान बिल्डर्स ने कई हजार फ्लैट बनाने की बात कहकर फ्लैट बुक कराए थे। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि लोगों ने 80 से 90 फीसदी तक किश्तों का पैसा जमा करा दिया, लेकिन मौके पर हालात यह हैं कि बिल्डर ने भूमि पर काम तक शुरू नहीं कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि आरटीआई में पता चला है कि बिल्डर के पास 2504 एकड़ की बजाय केवल 600 एकड़ भूमि है। उन्होंने बताया कि मौके पर सेक्टर-5 और डीए-3, डीए-2 में खेती हो रही है।


वहीं, फेयरवे टावर जी और टावर ए में भैंसें नहा रही हैं। बायर्स लोन लेकर किश्तें चुका रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपना आशियाना मिलने की भी आस नहीं है। जब भी वह बिल्डर से मिलने जाते हैं, तो उन्हें अगली दीपावली पर फ्लैट देने का वादा कर दिया जाता है। रोष जाहिर करने पर बाउंसर्स से डरा-धमकाकर खदेड़ दिया जाता है। शनिवार को बायर्स ने अंसल मॉल में बिल्डर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कर्मचारी नदारद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed