फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SH-57 is now hollow, disaster averted.

अब एसएच-57 हुआ खोखला, हादसा टला

Tue, 13 Jan 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 13 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
SH-57 is now hollow, disaster averted.

एनएच-24 के बाद जनपद के लोनी क्षेत्र में एसएच-57 मिट्टी धंसने के कारण खोखला हो गया है। रविवार रात सड़क के बीचोबीच गहरा गड्ढा हो गया। जिसमें पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन


जलनिगम के अधिकारियों ने मार्ग पर चाहरदीवारी कराकर मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया है। अफसर मिट्टी धंसने की जांच कर रहेे हैं। मार्ग वन-वे होने के कारण सोमवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


बता दें कि, 2008 में करीब सौ करोड़ की लागत से जलनिगम ने लोनी में सीवर लाइन डाली थी। दिल्ली सहारनपुर स्टेट हाईवे-57 पर भी करीब पांच किलोमीटर ट्रंक सीवर लाइन बीस फुट गहराई में डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात इंद्रापुरी कालोनी के सामने एसएच-57 की मिट्टी धंसने के कारण करीब पांच वर्ग फुट चौड़ा एवं गहरा गड्ढा बन गया है। रात भर उसके इर्द गिर्द से वाहन गुजरते रहे। सोमवार सुबह लोगों ने सड़क में गहरा गड्ढा देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर मार्ग बंद कर दिया है। सड़क के बीचोबीच बने गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ है। शुक्र रहा कि कोई भारी वाहन वहां से नही गुजरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके सिंघल का कहना है कि सीवर लाइन की टेस्टिंग की जा रही है कि सीवर लाइन से पानी लीकेज हुआ है अथवा नाले का पानी भरने के कारण सड़क की मिट्टी धंसी है।


वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि लाइन डालते समय अनियमितताएं बरती गई थी। बेस केअलावा सीवर लाइन के ज्वाइंट ठीक से नहीं मिलाए गए थे। लोगों ने ठेकेदार एवं जिम्मेदार जलनिगम अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed