फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment case brij bhushan sharan singh appeared in rouse avenue court

Brij Bhushan Sharan Singh: कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा, 26 अप्रैल को होगी सुनवाई

Thu, 18 Apr 2024 11:27 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:27 AM IST
सार

डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। बृज शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी पर 26 अप्रैल के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन
sexual harassment case brij bhushan sharan singh appeared in rouse avenue court
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। बृज शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी पर 26 अप्रैल के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

 
जानें पूरा मामला
गौरतलब है कि विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट देश और दो अन्य पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन जुलाई में स्थानीय अदालत से बृजभूषण  को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन को मिला था विपक्षी नेताओं का साथ
बता दें कि जनवरी 2023 में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। 18 जनवरी को पहलवानों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जिसे विपक्ष के कई नेताओं का समर्थन मिला था। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया गया। उनके इस्तीफे और महासंघ को भंग करने की मांग पहलवान कर रहे थे।


पहलवान को थप्पड़ जड़ने का वीडियो हुआ था वायरल
बृजभूषण ने एक पहलवान को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। बताया जाता है कि उस पहलवान की उम्र ज्यादा थी। पहलवान बृजभूषण सिंह के कॉलेज के नाम पर प्रतियोगिता में शामिल होना चाहता था। मंच पर आग बबूला बृजभूषण सिंह ने एकदम थप्पड़ जड़ दिया था। जो वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed