Delhi: सरकारी अस्पताल में तीन महिला सफाईकर्मियों का यौन शोषण, मैनेजर और तीन सुपरवाइजर पर पीटने का भी आरोप
पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं निजी कंपनी ग्लोबल वेंचर के साथ साफ-सफाई का काम करती हैं। अस्पताल में काम की देखरेख के लिए निजी कंपनी के मैनेजर राजकुमार के अलावा सुपरवाइजर नीरज, आदर्श और दीपक व अन्य को तैनात किया गया है। तीनों महिलाओं का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में तीन महिला सफाई कर्मचारियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी से निकालने की धमकी देकर निजी कंपनी के मैनेजर और तीन सुपरवाइजर ने 17 व 19 दिसंबर को यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों को जान से मारने की धमकी देने के अलावा पीटा भी। महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस को खबर दी तो निजी कंपनी के मैनेजर राजकुमार और सुपरवाइजर नीरज, आदर्श और दीपक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं निजी कंपनी ग्लोबल वेंचर के साथ साफ-सफाई का काम करती हैं। अस्पताल में काम की देखरेख के लिए निजी कंपनी के मैनेजर राजकुमार के अलावा सुपरवाइजर नीरज, आदर्श और दीपक व अन्य को तैनात किया गया है। तीनों महिलाओं का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। घटना को लेकर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है।
दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई
राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त से जांच की रिपोर्ट के अलावा एफआईआर की कॉपी मांगी है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुराड़ी थाना प्रभारी व अस्पताल के एमएस को नोटिस भेजकर जांच रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाकर जल्द जांच करने का आदेश दिया है।
दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : सौरभ भारद्वाज
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि बुराड़ी अस्पताल में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाया गया है। इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न से संबंधित कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई हैं। पुलिस ने 19 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस आरोपियों के प्रति नरम है, जिससे सोशल मीडिया पर काफी आक्रोश है। ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्हें यह भी पता चला है कि आरोपी पर्यवेक्षकों व प्रबंधकों की सेवाएं आउटसोर्सिंग फर्म द्वारा समाप्त कर दी गई है।
बुराड़ी अस्पताल में यौन शोषण की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो : भाजपा
दिल्ली सरकार के बुराड़ी स्थित अस्पताल में महिला कर्मियों के यौन शोषण की घटना की भाजपा ने निंदा की है। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही स्थानीय विधायक संजीव झा से भी पूछताछ की मांग है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि यौन शोषण के आरोपी आप विधायक के समर्थक हैं।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली सरकार के तमाम सरकारी अस्पतालों और स्कूलों में आप समर्थकों को किसी न किसी बहाने घुसाया गया है। वे मैनेजमेंट कमेटी या सलाहकार समिति के सदस्यों के रूप में स्कूलों और अस्पतालों में भ्रष्टाचार फैला रहे हैं और अन्य अनियमितताएं कर रहे हैं।