{"_id":"5c980808bdec22142d5e4832","slug":"sexual-assault-of-beautician-from-delhi-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ब्यूटीशियन को अगवा कर कार में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से ब्यूटीशियन को अगवा कर कार में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 25 Mar 2019 04:13 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से ब्यूटीशियन को अगवा कर हरियाणा के झज्जर के पास ले जाकर उसे दो घंटे निर्वस्त्र घूमाने, मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के अपहरण की सूचना मिलने के बाद मुंडका थाना पुलिस हरकत में आई और शनिवार को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ब्यूटीशियन अपने पति व दो बच्चों के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। खेरीजाट (झज्जर) निवासी सोनू (37) ने कहीं से अभिषेक नाम के युवक का फोन नंबर लिया और उसे कहा कि 23 मार्च को उसकी बहन की शादी है। ऐसे में उसे एक ब्यूटीशियन की जरूरत है। अभिषेक ने सोनू को ब्यूटीशियन का नंबर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सोनू ने मेकअप करने के लिए ब्यूटिशियन से 20 हजार में सौदा कर लिया और उसे बहादुरगढ़ जाने के लिए टिकरी बॉर्डर पर बुलाया। वहां से आरोपी उसे कार में बैठाकर झज्जर से आगे खेरी जाट गांव के पास जंगल में ले गया। यहां उसने गोली मारने की धमकी देकर पीड़िता को निर्वस्त्र घुमाया और फिर कार में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस बीच पीड़िता ने किसी तरह अपने पति को फोन कर दिया। पति की सूचना पर मुंडका पुलिस आरोपी के मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस उसका रात भर पीछा करती रहीं। तड़के तीन बजे जंगल से ब्यूटीशियन को सकुशल बरामद कर लिया गया। जबकि कार लावारिस मिली।