फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex worker rapist gets imprisonment.

सेक्स वर्कर से गैंगरेप करने वालों को मिली कड़ी सजा

Wed, 12 Nov 2014 07:01 PM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sex worker rapist gets imprisonment.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेक्स वर्कर के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चार आरोपियों को दस साल की कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने 59 हजार रुपये का मुआवजा भी पीड़िता को देने का फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सजा कम करने की दलील को नकारते हुए कोर्ट ने कहा कि युवती का सेक्स वर्कर होने का मतलब ये नहीं है कि कोई भी उसकी मर्यादा का उल्लंघन कर सकता है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मूलत: रवांडा की रहने वाली दिल्ली के वजीराबाद में शरणार्थी युवती के साथ गैंगरेप करने के मामले में सुनवाई की।
विज्ञापन


कोर्ट ने दिल्ली निवासी दीपक, प्रवीण, विकास और अशोक एक्का को सामूहिक रेप इरादे से अपहरण, दुष्कर्म और चोरी करने के मामले में दोषी ठहराया। फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश बावेजा ने कहा कि पीड़िता का सेक्स वर्कर होना, उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे लूटने की इजाजत नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोषियों के जघन्य अपराध को देखते हुए तय दंड से कम सजा नहीं दी जा सकती। पुलिस के मुताबिक एक दिसंबर, 2012 को दिल्ली के तिमारपुर में चार युवकों ने पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और मारपीट की।

कैसे और क्यों दिया वारदात को अंजाम...

Sex worker rapist gets imprisonment.

संजय ने खुलासा किया कि एक कॉमन दोस्त के जरिये वर्ष 2007 में उसकी जितेंद्र से दोस्ती हुई थी। तभी से उसका जितंद्र के घर आना-जाना था। 2014 की शुरूआत में जितेंद्र ने संजय से कुछ रुपये उधार मांगे थे। संजय ने उसे 32 हजार रुपये व सोने की चेन उधार दे दी थी। इधर संजय की माली हालत खराब हो गई।

उसने जितेंद्र से अपने रुपये मांगना शुरू किया, लेकिन रुपये न होने की बात कर जितेंद्र टालने लगा। घटना वाले दिन संजय शराब की बोतल लेकर जितेंद्र के घर पहुंचा। दोनों एक साथ बैठकर शराब पी। बाद में संजय रुपये मांगने लगा। इस बीच दोनों का झगड़ा हुआ।

संजय ने पहले किचन नाइफ से जितेंद्र पर हमला किया, बाद में उसका गला घोंट दिया। शोर की आवाज सुनकर आई जितेंद्र की बुजुर्ग मां के सिर पर संजय ने लकड़ी के टुकड़े से हमला कर दिया।

ऊषा के बेहोश होने पर आरोपी ने किचन से एलपीजी का गैस सिलेंडर उठाकर दोनों के सिर पर वार किया। बाद में उसने लूट का मामला दिखाने के लिए घर का सारा सामान फैला दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से लकड़ी का टुकड़ा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed