फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex racket running in spa center of cross river mall anand vihar 11 girls and owner arrested

Raid in Heaven Spa: मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 11 लड़कियां गिरफ्तार, सभी की उम्र 20 से 30 के बीच

Sun, 22 May 2022 11:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 May 2022 11:16 PM IST
सार

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि शनिवार को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि क्रॉस रिवर मॉल के 'हैवन स्पा' सेंटर में जिस्म फरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ ने आनंद विहार थाना पुलिस के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया। इसके बाद एक टीम को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया।

विज्ञापन
sex racket running in spa center of cross river mall anand vihar 11 girls and owner arrested
पकड़ी लड़कियां व स्पा का मालिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में मसाज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट स्पेशल स्टाफ पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में 11 लड़कियों के अलावा स्पा सेंटर के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गीता कॉलोनी निवासी सुनील कटयाल (53) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बाकी सभी गिरफ्तार की गई सभी युवतियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखकर स्पा सेंटर को सील करने के लिए कहा है। इससे पूर्व एमसीडी स्पा सेंटर का चालान कर चुकी थी। लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी इसे चलाया जा रहा था। आनंद विहार थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों सये पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 

पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर भेजा अपना आदमी

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि शनिवार को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि क्रॉस रिवर मॉल के 'हैवन स्पा' सेंटर में जिस्म फरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ ने आनंद विहार थाना पुलिस के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया। इसके बाद एक टीम को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया।

स्पा सेंटर के अंदर उसे एक व्यक्ति मिला। उसने नकली ग्राहक से मसाज के लिए एक हजार की डिमांड की। बातचीत के बाद आरोपी ने ग्राहक के सामने 11 लड़कियां पेश कर दी। बाद में उससे कहा गया कि वह इनके साथ सेक्स करना चाहता है तो उसे एक हजार रुपये अतिरिक्त देना होंगे। ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया। बाद में उसने पुलिस की टीम को इशारा कर दिया। फौरन वहां पर छापा मारा गया। 

11 लड़कियों के अलावा सौदा कराने वाले आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी स्पा सेंटर का मालिक था। उसके नाम पर ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था, जिसके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली ग्राहक द्वारा दिए गए दो हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed