{"_id":"c713789eaf0fdf365d6631e11b964d96","slug":"sex-racket-in-gurgaon-police-not-arresting-spa-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट चलाने वाली को क्यों नहीं पकड़ रही है पुलिस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट चलाने वाली को क्यों नहीं पकड़ रही है पुलिस?
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Apr 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में वेश्यावृति के धंधे में ईटीओ की पत्नी का नाम सामने आने के बाद पुलिस जांच करने से कतरा रही है। इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। अब पुलिस को उसके आने का इंतजार है।
विज्ञापन
बता दें कि एमजी रोड स्थित डीटी सिटी सेंटर मॉल में अनंतरा नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर यहां से पांच लड़कियों समेत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर ईटीओ की पत्नी के नाम पर है। इसकी जिम्मेदारी एक लड़की को मैनेजर बनाकर दे दी गई है। बुधवार को सेक्टर-29 थाना पुलिस ने महिला संचालिका के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा। लेकिन, चार दिन बीत जाने के बाद कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामला बड़े स्तर का होने के चलते पुलिस कार्रवाई करने से डर रही है। उधर, सेक्टर-29 थाना प्रभारी का कहना है कि नोटिस के जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कब तक की जाएगी, इस बारे में वह कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।